वायरल ट्रेंड पर सरकार का बड़ा एक्शन, Play Store से हटाये गए ई-रिक्शा रोकने वाले 2 चीनी ऐप्स..

2 Chinese apps removed from Play Store : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ट्रेंड ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी है। वायरल हो रही वीडियो में दावा किया गया है कि यूजर्स मजाक में बैटम्स अप के जरिए कंपैटिबल ई रिक्शा को अचानक से बंद कर रहे हैं जिसकी वजह से ई रिक्शा चालक और ई-रिक्शा में बैठे सभी यात्रियों की जान पर खतरा हो सकता है और खतरनाक दुर्घटना भी घट सकती है।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए भारत सरकार के द्वारा Google Play Store और Apple App Store से दो चीनी बैटरी मैनेजमेंट ऐप्स को हटा दिया गया है इन एप्स का इस्तेमाल लोग अधिकतर ई रिक्शा को दूर से ही बंद करने के लिए गलत इस्तेमाल के लिए कर रहे थे यह कार्यवाही खासकर उन लोगों पर की गई है जो मजाक मजाक में ई रिक्शा को अचानक से बीच रोड पर ही बंद कर दे रहे थे जिसके कारण कई लोगों की जान खतरे में थी।

चलते ट्रैफिक के बीच अचानक से बंद हो जाती कोई ई रिक्शा

इन वायरल वीडियो पर कई लोगों के द्वारा मांगे की जा रही है कि जो कोई भी सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। यह लोगों को परेशान करने वाला कंटेंट बना रहा है या उसे किसी तरह से बढ़ावा दे रहा है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए फ्रैंक केवल मनोरंजन के लिए होते हैं ना कि किसी के रोजी-रोटी या किसी की जान से खेलने के लिए।

आपको बता दें कि अगर चलते ट्रैफिक के बीच अचानक से कोई ई रिक्शा बंद हो जाती है तो इससे ड्राइवर और दूसरे यात्री दोनों की जान को खतरा होता है इस तरह के मजाक का शिकार अक्सर मेहनती लोग ही होते हैं जो अपने परिवार का पालन–पोषण करने के लिए हर हालत में घंटे काम करते हैं। कई ऑनलाइन यूजर्स के द्वारा इस ट्रेंड की निंदा करते हुए कहा गया है कि किसी की रोजी-रोटी कभी भी किसी के मनोरंजन का जरिया नहीं होनी चाहिए।

Srishti
Srishti