Uttarakhand : राज्य में लागू हुआ ESMA, 6 महीने नहीं कर सकेंगे हड़ताल..

ESMA (Essential Services Act) implemented in Uttarakhand : उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है उत्तराखंड सरकार के द्वारा पूरे राज्य में ESMA यानी आवश्यक सेवाओं का अनुसरण अधिनियम लागू कर दिया गया है।जिसके अंतर्गत आगामी 6 महीना तक किसी भी प्रकार की हड़ताल पर प्रतिबंध रहेगा। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिए हैं।

सरकार के द्वारा राज्य में ESMA लागू

कर्मचारी संगठनों के आंदोलन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है चुनावी वर्ष होने के कारण कर्मचारी संगठनों की ओर से आंदोलन की तैयारी की जा रही है। कर्मचारी आठवी वेतनमान के लागू होने से पहले एसपी की पुरानी व्यवस्था लागू करने को लेकर दबाव बना रहे हैं। सरकार के द्वारा राज्य में ESMA लागू करने के तुरंत बाद ही माध्यमिक सहायक अध्यापक भर्ती में धांधली के आरोप के चलते कांग्रेस और D.LED प्रशिक्षितों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कार्यक्रम के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आयोग के गेट पर ताला लगा दिया।साथ ही उन्होंने तत्काल रूप से भर्ती प्रक्रिया रोकने की मांग की है। जिस पर आयोग ने कार्यवाही करते हुए, शेष पदों के दस्तावेज सत्यापन को स्थगित कर दिया है। बीते गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धमाणा भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकरियो के समर्थन में नारेबाजी की इसके बाद गुस्सा आए लोगों ने आयोग के गेट पर ताला लगा दिया।

Srishti
Srishti