उत्तराखंड में BJP के राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा जल्द, बोर्ड को भेजे गए 15 दावेदारों के नाम..

BJP to soon announce Rajya Sabha candidate for Uttarakhand : भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा जल्द ही करने वाली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, राज्य की कोर कमेटी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए 15 दावेदारों के नाम केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिए गए हैं। जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व अगले 1 से 2 दिनों में उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकता है।

बता दे मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल नवंबर में समाप्त होने के कारण खाली हो रही है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य की कोर कमेटी में सामने आए सभी 15 नामों को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड में भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन के अंदर सेंटर पार्लियामेंट्री बोर्ड हमारे यहां प्रत्याशी की घोषणा कर देगा। छह अक्तूबर नामांकन की अंतिम तिथि है। तब तक हमारा प्रत्याशी विधिवत रूप से नामांकन भरेगा और जीतेगा भी।

पढ़े – उत्तराखंड में भारत निर्वाचन आयोग का SIR की प्रक्रिया संपन्न, 3 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची..

Aarti Rawat
Aarti Rawat