Leopard Attack : मवेशी चराने गई महिला पर हमला, मौके पर हुई मौते..

A leopard attack a woman grazing cattle : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कांडा तहसील से एक बेहद दुख व दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां एक बार फिर गुलदार ने 48 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया है हमला इतना घातक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बाझीरौंट निवासी कमला देवी गांव की बारी व्यवस्था के तहत 19 परिवारों के करीब 50 से ज्यादा मवेशियों को चराने जंगल ले गई थी। इसी दौरान गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। हमले के दौरान जंगल में तेज बारिश हो रही थी और घना कोहरा छाया था। प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा दी गई जानकारी मुताबिक गुलदार ने झाड़ियां की ओट और खराब मौसम का फायदा उठाकर महिला पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आई जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली महिला

आपको बता दे कमला देवी के साथ उनके पति पूरण सिंह जंगल गए हुए थे जब अचानक कमला देवी की चीखें सुनाई दी तो पति पूरण राम और पास में बकरियां चरा रहे पंकज राम मौके पर पहुंचे, तो कमला देवी लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। दोनों का दावा है कि उन्होंने एक गुलदार को नीचे की और भागते हुए देखा। उस समय क्षेत्र में तेज बारिश और घना कोरा छाया हुआ था जिसके कारण गुलदार कुछ ही देर में गायब हो गया।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि ग्रामीणों ने क्षेत्र में सक्रिय गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस और वन विभाग इसे प्रथम दृष्टया गुलदार का हमला मान रहे है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Srishti
Srishti