a man body found in Uttrarkhand Nainital’s famous Naini Lake : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक अधेड़ के शव मिलने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दे नैनीताल की प्रसिद्ध नैनी झील में अधेड़ का शव तैरता हुआ मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोगों ने बीती रात अधेड़ को फोन पर चिल्लाते सुना कि वो आत्महत्या करने जा रहा है।
तल्लीताल कोतवाली में दी सूचना
आपको बता दे अधेड़ एक होटल में काम करता था और मानसिक रूप से परेशान था। शहर के तल्लीताल गधेरा क्षेत्र के पाषाण देवी मंदिर के समीप सुबह 9:00 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने एक शव झील में तैरता दिखा।जिसकी सूचना तुरंत तल्लीताल कोतवाली में दी गई।
सूचना के बाद एएसपी सुनील कुमार सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और नाविको की मदद से शव को झील से निकाला, तलाशी के दौरान मृतक के पेंट की जेब में आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष पुत्र सुंदरलाल के रूप में हुई। कार्रवाई के दौरान पता चला, कि अधेड़ ने गुरुवार 25 जून की रात अपनी बहन को वीडियो कॉल कर कहा कि वह आत्महत्या जैसे बड़ा कदम उठाने जा रहा है।
