A Moving Bus Suddenly Caught Fire : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में बीती रात 2 जून मंगलवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस में अचानक भीषण आग लग गई । आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस चपेट में आ गई। बता दे हादसे के दौरान बस में कुल 32 यात्री सवार थे, जिसमें ब्राजील की दो विदेशी यात्री भी सवार थे। वही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि बस में पीछे की तरफ रखा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार बस ऋषिकेश से जयपुर जा रही थी। वहीं रात करीब 12 बजे बहादराबाद क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूताना गांव के पास हाईवे पर चलती वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। जिससे बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके चलते चालक और परिचालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया।
बस में कुल 32 यात्री थे सवार
सुचना मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बिना देरी किए सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। आग बस में इतनी तेजी से फैल कि बस में पीछे की तरफ रख यात्रियों का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
बहादराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि बस में कुल 32 यात्री सवार थे। जिनमें दो विदेशी यात्री भी शामिल थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित समय रहते बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जारी है। प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है।
