action against both sides in Karnaprayag dispute, meeting held with DGP :कर्णप्रयाग विवाद में निहंगों के विवाद के मामले में पंजाब से आए सिखों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार यानी 21 जून को डीजीपी दीपक सेठ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड सिख संगठन के प्रधान सतविंदर सिंह भी मौजूद थे। विधायक मनप्रीत सिंह आयली ने बताया कि डीजीपी ने उन्हें आश्वासन दिया है की सारे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
हाल ही में 16 जून को कर्णप्रयाग विवाद मामले में हुई घटना और सिखों की गिरफ्तारी के बाद पूरे सिख समुदाय ने नाराजगी जताई है। साथ ही उनका कहना है कि अपने बचाव में उन्होंने हथियार चलाए थे।और बिना किसी जांच के केवल बयानों के आधार पर सिखों पर हत्या के प्रयासो का आरोप लगाया गया है। जिसमें उनका कहना है कि हमला उन पर पहले किया गया था और साथ ही दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
इसके अलावा सबसे बड़ी गलती पुलिस प्रशासन की बताइए है जहां कोर्ट में पेश करने के दौरान सिख समुदाय के युवकों को बिना दस्तार के नंगे सिर कोर्ट में पेश किया गया था।जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसके लिए उन्होंने डीजीपी से मांग कर पुलिस अफसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सांसद सरबजीत सिंह खालसा का कहना है कि अब तक बातचीत सकारात्मक रही है और हमें उम्मीद है कि डीजीपी हमारी मांगो पर विचार कर कार्रवाई करेंगे और यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम न्याय के लिए लगातार देहरादून आते रहेंगे।
