Action against Illegal Homestays in Nainital : नैनीताल में पर्यटन विभाग ने जिले में चल रहे अवैध और नियम विरुद्ध होमस्टे पर कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दे कि पर्यटन सीजन के दौरान शहर में पर्यटकों से होने वाली लूट खसोट और पर्यटकों की जान के साथ खिलवाड़ समेत राज्यस्व पर होमस्टे संचालकों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिसके लिए पर्यटक विभाग में अवैध कार्यकारी पर शिकंजा शुरू कर दिया है।
जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया बीते दो दिनों में अब तक पर्यटन को सुरक्षित और बेहतर ठहराव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चलाए हुए हैं। नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में होमस्टे का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान कहीं पंजीकरण अधूरे पाए गए तो कहीं नियमों की अनदेखी सामने आई। उन्होंने बताया कि अब तक नियमों का उल्लंघन करने पर 52 होमस्टे के पंजीकरण रद्द किए जा चुके हैं। इसके अलावा बिना पंजीकरण संचालित हो रहे चार होमस्टे पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
जिला पर्यटन अधिकारी ने दी चेतावनी
जिला पर्यटन अधिकारी ने कहा कि होमस्टे योजना का उद्देश्य केवल कमरे किराए पर देना नहीं बल्कि पर्यटकों को क्षेत्रीय संस्कृति, पारिवारिक वातावरण का अनुभव करना है। इसके लिए संचालक का इस परिसर में निवास करना अनिवार्य है। बिना होम स्टे संचालक के संचालित हो रहे होमस्टे योजना की मूल भावना के विपरीत है। जिला पर्यटन अधिकारी ने चेतावनी दी अगर नियमों के विपरीत होम स्टे संचालित होंगे तो आने वाले दिनों में और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अभियान आगे भी रहेगा जारी
इसके साथ ही जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जिलेभर में कई अवैध होमस्टे संचालक हैं, जो सरकार द्वारा दी जा रही छूट का फायदा ले रहे हैं। लेकिन सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसको देखते हुए कार्यवाही की जारी है। इतना ही नहीं इन अवैध होमस्टे में पर्यटकों के साथ कई बार दुर्व्यवहार की घटना भी देखने को मिली है। जिससे पर्यटन प्रदेश की छवि खराब होती है। इसको देखते हुए अवैध और नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रहे होटल संचालकों पर कार्यवाही का प्लान बनाया गया। उनका कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
