Agnipath Scheme में बड़े फेरबदल की तैयारी, 25% से अधिक जवान हो सकते है परमानेंट..

Agnipath Scheme: More than 25% of the Agniveers could become permanent : अग्निपथ योजना के तहत अग्नि वीरों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है की अग्नि वीरों को जल्दी खुशखबरी मिल सकती है।आपको बता दे अग्निपथ योजना की शुरुआत में 4 साल की सेवा के बाद मेरिट के आधार पर जवानों की सेवा जारी रखना तय किया गया था। जिस दौरान अग्निवीरों की संख्या 25% बताई थी। जिसमें शुरुआत में सभी अग्नि वीरों को सेवा से मुक्त कर सशस्त्र बलों में सेवा देने की इच्छा रखने वाले अग्नि वीरों को दोबारा शामिल किया जाता है हालांकि चुनाव मेरिट के आधार पर होता है।

वहीं अब तीनों सैन्य सेवाओं ने 4 साल बाद 25% से ज्यादा सैनिकों को सेवा में बढ़ाए रखने का प्रस्ताव भेजा है। जिसमें सबसे बड़ी संख्या नौसेना 25% से 75% और थल सेना और वायुसेना ने इसे बढ़कर 50% करने की मांग की है। हालांकि इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

संभावना जताई जा रही है कि इसे लेकर डीएमए यानी डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स में चर्चा हो सकती है।साथ ही यह बताया गया है कि 25% कोटा नहीं बढ़ाए जाने के बाद भी कुछ खास यूनिट्स सेवा में बरकरार रखे गए। साथ ही अग्नि वीरों में से ज्यादा सैनिक शामिल किया जा सकते हैं।

आपको बता दें बीते साल ट्रेनिंग में सेवा में करीब 70 हजार अग्निवीर शामिल हुए थे जिसे अगले साल करीब 90 हजार कर दिया गया। ताकि सेवा में अग्नि वीर की संख्या बढ़ाई जा सके। जिसके तहत सेना बल में 1.8 लाख सैनिकों की कमी को पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

Srishti
Srishti