An orange alert for heavy rain in Dehradun : उत्तराखंड में फिर एक बार मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने सोमवार यानी 17 अगस्त को प्रदेश की राजधानी देहरादून और टिहरी गढ़वाल जिलों के कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का orange alert जारी किया है। दोनों जिलों में गरज आकाश से बिजली चमकने और अत्यंत तीव्र से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावनाएं जताई है।
18 से 20 अगस्त तक भी राज्य मेें बारिश की संभावनाए
इसके साथ ही कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में बीते शनिवार रात हुई तेज बारिश ने लोंगो की मुश्किलें बढ़ा दीं। भूस्खलन के कारण टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग और कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पांच घंटे से अधिक समय तक यातायात ठप रहा।
राज्य में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी, जबकि नदी-नाले उफान पर हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन से कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई है।
वहीं 18 से 20 अगस्त तक भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन, मलबा आने और निचले क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बना रहेगा।
