मोदी के पिता पर टिप्पणी का आरोप, खरगे के खिलाफ शिकायत; 24 घंटे में माफी की मांग…

apology demanded within 24 hours: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत BJP के बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू (कृष्ण कुमार सिंह) द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर सार्वजनिक मंच से अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

बता दे 25 अक्टूबर 2026 यानी रविवार को पटना के बापू सभागार में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां मंच पर मल्लिकार्जुन खरगे भाषण दे रहे थे, तब भीड़ में से किसी व्यक्ति ने चिल्लाकर कहा, “मोदी नहीं जाएंगे”। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगे ने कथित तौर पर पलटकर कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा”।

जिसके बाद भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने पुलिस से इस घटना से जुड़े समाचार वीडियो और साक्ष्यों की जांच करने की मांग की है। उन्होंने खरगे से 24 घंटे के भीतर इस बयान के लिए माफी मांगने को कहा है और चेतावनी दी है कि माफी न मांगने पर भाजपा कार्यकर्ता बिहार से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस दफ्तरों का घेराव करेंगे। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है और मल्लिकार्जुन खरगे तथा राहुल गांधी दोनों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

भाजपा नेताओं ने दिवंगत परिजनों को राजनीति में घसीटे जाने को असंसदीय और वैचारिक दिवालियापन करार दिया है। वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस ने इस मामले पर सफाई देते हुए दावा किया है कि कार्यक्रम में किसी भाजपा कार्यकर्ता ने घुसकर खरगे से बदतमीजी की थी। कांग्रेस का कहना है कि खरगे के ‘बाप’ शब्द का मतलब प्रधानमंत्री के स्वर्गीय पिता से नहीं, बल्कि उनके ‘वैचारिक बाप’ यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और मोहन भागवत से था। चूंकि यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बजाय गांधी मैदान थाना क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में आता है, पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस शिकायत को उचित कार्रवाई के लिए संबंधित थाने में ट्रांसफर किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

पढ़े –https://theindiainsights.com/quality-will-be-at-the-center-of-the-audit/

Aarti Rawat
Aarti Rawat