arrangements of ₹6.30cr for smooth Kanwar Yatra : 30 जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार के द्वारा कांवड़ियों को बड़ी सौगात दी जा रही है 30 जुलाई से कांवड़ियों के लिए 6 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा साथ ही चार ट्रेनों का रूट भी बढ़ाया गया है।
रेलवे विभाग के द्वारा श्रावण मास में गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार जाने वाले शिव भक्तों के लिए 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान कर दिया है साथ ही चार ट्रेनों का रूट भी बढ़ाया गया है। यह ट्रेन दिल्ली से हरिद्वार स्टेशन के बीच 30 जुलाई से 14 अगस्त तक संचालित होंगी साथ ही कावड़ यात्रा के रूट पर 4410 एलईडी लाइट भी लगाई जाएगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया
स्पेशल ट्रेनों की जानकारी देते हुए सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 74022 और 74023 दिल्ली शामली दिल्ली डीएमयू ट्रेन का संचालन हरिद्वार स्टेशन तक बढ़ाया गया है। दोनों ट्रेन 30 जुलाई से 13 अगस्त तक दिल्ली स्टेशन से और 31 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार स्टेशन से रोजाना संचालित होगी।
दिल्ली सहारनपुर दिल्ली मेमू ट्रेन का भी संचालन हरिद्वार स्टेशन तक बढ़ाया गया है यह दोनों ट्रेनें भी 30 जुलाई से 13 अगस्त तक दिल्ली और 31 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार स्टेशन से रोजाना संचालित होगी। वही हरिद्वार दिल्ली शाहदरा हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से 13 जुलाई तक संचालित की जाएगी। हरिद्वार से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 04315 और 04316 योग नगरी ऋषिकेश दिल्ली शाहदरा ऋषिकेश सहित अन्य ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
₹6.30 करोड़ का व्यापक इंतजाम
कावड़ यात्रियों की यात्रा सुगम, सुरक्षित और निर्विघ्न मनाने के लिए प्रशासन के द्वारा 6.30 करोड रुपए जारी किए गए हैं।जिससे तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है बता दें की कावड़ यात्रा के दौरान रात के समय श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की शुभ और सुविधा न हो, इसके लिए हरिद्वार और रुड़की मंडल के मुख्य मार्गों पर 120.60 लख रुपए की लागत से 6265 एलईडी लाइट लगाई जाएगी। तो वही हरिद्वार मंडल में 1855 और रुड़की मंडल में 4410 एलईडी लाइट लगाई जाएगी।
