विधि विधान के साथ बंद हुए बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी…

Badrinath Dham Kapat Closed For Winters : चार धाम में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट आज शीतकालीन के लिए बंद हो गए हैं। हजारों श्रद्धालु इस पल के दर्शन करने के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे। कपाट बंद होते ही जय बद्री विशाल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

आपको बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 2:56 पर विधि विधान के साथ शीतकालीन के लिए बंद कर दिए गए हैं कपाट बंद के प्रक्रिया के दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। इस वर्ष का पाठ बंदी के मौके पर बद्रीनाथ धाम को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।

बीते 21 नवंबर से ही बद्रीनाथ धाम कपाट बंद करने की पूजा शुरू हो गई थी। जिसके तहत गणेश मंदिर आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य गाड़ी स्थल के कपाट बंद किए गए थे। उसके बाद वेद विचारों का वचन भी शीतकालीन के लिए बंद कर दिया गया है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat