रुद्रप्रयाग में भालू का कहर, जंगल में घास लेने गई महिला पर हमला…

Bear Attack In Rudraprayag : रुद्रप्रयाग जिले से एक बार फिर भालू के हमले की खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह यानी आज जंगल में घास लेने गई एक बुजुर्ग महिला पर भालू ने अचानक झाड़ियां से निकलकर हमला कर दिया हादसा इतना भयानक था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

आपको बता दें, रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम जलई में आज सुबह करीब 10:30 बजे कई महिलाएं एक साथ जंगल गई थी। तभी अचानक भालू ने झाड़ियों से निकलकर एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान निशा देवी (60) के रूप में हुई है।

भालू के हमले के बाद से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को अगस्तमुनि स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. ज्योति शाह के अनुसार, महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन रक्त संबंधी जटिलता की आशंका के चलते उच्च केंद्र भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। रेंजर एच.एस. रावत ने बताया कि छह सदस्यीय टीम को गांव और आसपास के जंगलों में तैनात किया गया है। मौके पर फॉरेस्टर गौरव भट्ट और फॉरेस्ट गार्ड ऋषिराज भी मौजूद हैं।

Srishti
Srishti