हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bomb Threat In Haridwar Accused Arrested: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले व्यक्ति ने हरिद्वार पुलिस को फोन कर हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देकर फैला दी। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया बता दे गिरफ्तार आरोपी का नाम सोहन सिंह रावत बताया जा रहा है। बता दे आरोपी बार-बार पुलिस को धमकी देकर हरिद्वार के हर की पैड़ी समेत कहीं स्थान को न सिर्फ बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था बल्कि पुलिस के साथ अभद्रता और गाली गलौज भी कर रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कॉल करने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद कर लिया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते 17 मई की रात को सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई ।कॉलर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देश एवं राज्य के मुख्य पद अधिकारियों के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इतना ही नहीं आरोपी ने फोन कॉल रिसीव करने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की और बार-बार फोन कर आरोपी हर की पैड़ी समेत अलग-अलग स्थान को चार दिनों के अंदर बम से उड़ने की धमकी दे रहा था।

वही आरोपी ने राज्य के कई बड़े-बड़े नेताओं के नाम लेकर उन्हें गाली गलौज की। इस फोन कॉल के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया तत्काल हर की पैड़ी क्षेत्र और अन्य स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई। इस संबंध में तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए।

आरोपी से पूछताछ जारी

बता दे मुख्य आरोपी का नाम सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा थाना यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 30 वर्ष का है। पुलिस ने आरोपी को रोडीबेलवाला क्षेत्र में दबोच लिया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अत्यधिक शराब के नशे में कृत्य करना स्वीकार किया गया।
एसएसपी नवनीत सिंह बल्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है, और नशे की हालत में उसने 112 पर कॉल कर झूठी एवं भ्रामक सूचना दी थी। उसके खिलाफ संबंधित धारावाहिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया, पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Srishti
Srishti