Brake Failure Flips Ambulance In Chamoli : चमोली जिले से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां आदिबद्री – रंडोली के पास एक एंबुलेंस का अचानक ब्रेक फेल हो गया और वाहन सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
आपको बता दें, घटना के समय एंबुलेंस में मरीज, चालक और स्टाफ मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पहुंचकर राहत बचाव कार्य किया और घायलों को तुरंत दूसरी एंबुलेंस से श्रीनगर भेजा गया।
