हल्द्वानी में डबल मर्डर मिस्ट्री, पत्थरों से कुचलकर ली जान…

Brutal Double Murder Case In Haldwani : हल्द्वानी से एक खौफनाक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में आज यानी गुरुवार सुबह दो लोगों के शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई।

आपको बता दें, हल्द्वानी मंडी परिसर के अंदर गल्ला मंडी के पास दो शवों के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक युवक और एक युवती शामिल हैं। दोनों की हत्या सिर पर पत्थरों से हमला कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस को मौके से युवक के दो पहचान पत्र मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक चंपावत जिले का निवासी बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Srishti
Srishti