उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के बंपर तबादले….

Bumper transfers of 10 IAS and 20 PCS officers: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले किए गए। प्रदेश सरकार ने 11 नवंबर 2026 को राज्य की नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 30 अधिकारियों के तबादले किए हैं।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस सूची में 10 IAS और 20 PCS अधिकारी शामिल हैं। जारी आदेश में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों और उप जिलाधिकारियों के कार्यभार बदले गए हैं। वहीं इसके अलावा सचिवालय और विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बता दे आगामी 2027 विधानसभा चुनावों और निर्वाचन आयोग के प्रस्तावित राज्य दौरे के मद्देनजर इस फेरबदल को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) IAS अभिनव शाह को पद से हटाकर अपर सचिव (पर्यटन) और पर्यटन विकास परिषद का अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है।
IAS दीपक सैनी को पिथौरागढ़ के CDO पद से स्थानांतरित कर देहरादून का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया गया है।

IAS प्रवीण कुमार को शहरी विकास निदेशालय देहरादून के अपर निदेशक पद से हटाकर पिथौरागढ़ का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है।

IAS अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी मिली है।

IAS निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है, हालांकि वे अपर सचिव (कृषि एवं कृषक कल्याण) के पद पर बनी रहेंगी।

गौरी प्रभात को पौड़ी से रुड़की का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि दीक्षिता जोशी को रानीखेत से काशीपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

मुख PCS अधिकारियों के तबादले

अभिषेक त्रिपाठी (PCS) को चमोली के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पद से हटाकर निदेशक, पंचायती राज निदेशालय (देहरादून) की जिम्मेदारी दी गई है।

PCS अफसर जीवन सिंह को आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक वे अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
PCS त्रिलोक सिंह को अपरायुक्त कुमाऊं बनाया गया है। अभी तक वे बतौर आयुक्त गन्ना-चीनी काशीपुर और किच्छा शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

PCS रामजी शरण शर्मा को अल्मोड़ा के CDO पद से हटाकर सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA), देहरादून में अपर निदेशक बनाया गया है।

वहीं, PCS श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। इससे पहले वे अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग थे।

PCS पंकज उपाध्याय को कुंभ मेला प्रशासन में अपर मेलाधिकारी और गोपाल राम को उप मेलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

PCS स्मिता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की की जिम्मेदारी मिली है। नूपुर वर्मा को रुद्रपुर और परितोष वर्मा को काशीपुर नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

अपर जिलाधिकारी (ADM) स्तर पर फेरबदल। रविंद्र सिंह को बागेश्वर, कमलेश मेहता को रुद्रप्रयाग, जितेंद्र कुमार को देहरादून और निर्मला बिष्ट व विनोद कुमार को उधम सिंह नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

पढ़े – https://theindiainsights.com/self-enumeration-to-begin-on-16-november/

Aarti Rawat
Aarti Rawat