मूसलाधार बारिश के बीच रामनगर में बस हादसा, दो की मौत, कई घायल…

Bus Accident In Ramnagar : उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश के बीच रामनगर से एक बड़े हादसा की खबर सामने आ रही है। जहां एक बस ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी ।

जानकारी के अनुसार, रामनगर के धनगढ़ी नाले के पास अचानक एक बस का ब्रेक फेल हो गया। जिससे सड़क किनारे खड़े कई लोग बस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि में हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को तुंरत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं , लगातार चल रही तेज बारिश से नाले उफान पर हैं, जिससे कई स्थानों पर यातायात बाधित हो गया है। नगर निगम और प्रशासन की टीमें जलभराव हटाने और नालों को साफ करने में जुटी हैं। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat