Census 2027: जाति से COVID वैक्सीन तक, जानिए जनगणना में पूछे जाने वाले 40 सवाल

Census 2027: सरकार के अनुसार, जनगणना में दर्ज जानकारी का इस्तेमाल न तो कानूनी सबूत के तौर पर किया जाएगा और न ही सरकारी लाभ तय करने में।

Census 2027: From caste to COVID vaccine-know the 40 questions: जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा अपडेट दिया है। जनसंख्या गणना के दूसरे चरण के लिए 40 सवालों की सूची अधिसूचित कर दी गई है। इस बार लोगों से जाति समेत कई सामाजिक और व्यक्तिगत जानकारियां जुटाई जाएंगी।

जाति की भी होगी गणना

जनगणना 2027 की सबसे अहम बात यह है कि जाति संबंधी जानकारी भी आधिकारिक तौर पर दर्ज की जाएगी। सरकार पहले ही जनगणना के दूसरे चरण में जाति गणना शामिल करने का फैसला कर चुकी है।

परिवार और व्यक्ति से जुड़े सवाल

दूसरे चरण में परिवार के प्रत्येक सदस्य से जुड़ी जनसांख्यिकीय, सामाजिक और आर्थिक जानकारी जुटाई जाएगी। अधिसूचित सवालों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और जाति से संबंधित जानकारी भी शामिल है।

इसके अलावा लोगों से स्वास्थ्य और अन्य व्यक्तिगत जानकारियों से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। रिपोर्टों के अनुसार, covid-19 वैक्सीन से संबंधित जानकारी भी इस प्रश्नावली का हिस्सा है।

पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना

जनगणना 2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। डेटा मोबाइल ऐप के जरिए जुटाया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की निगरानी डिजिटल पोर्टल से की जाएगी। इसके लिए करीब 30 लाख जनगणना कर्मियों को लगाया जाएगा।

जनगणना दो चरणों में होगी। पहला चरण मकान सूचीकरण और आवास संबंधी जानकारी जुटाने का है, जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना का होगा। अधिकांश राज्यों में जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और बर्फीले क्षेत्रों वाले कुछ इलाकों में यह चरण सितंबर 2026 में कराया जाएगा।

Srishti
Srishti