Champawat Rape Case Update : चंपावत में कक्षा दसवीं में पढ़ रही नाबालिग छात्रा के साथ कमल रावत ने सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची, उसके पिता का उपचार कराने का लालच उसे देकर झांसे में लिया और साथ ही उसके चचेरे भाई नवीन को भी गुमराह कर तथ्यों को छुपाया गया।
छात्रा के चचेरे भाई के फोन आने पर उसके चाचा यानी छात्रा के पिता और छात्रा के गायब होने की बात उससे कह गई। साथ ही उन पर 50 लाख रुपये का ऑफर देने को बताया। जिस पर कमल के कहने पर नवीन ने जानकारी लिखकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।
आरोपित पक्ष पर 50 लाख रुपये का ऑफर देने की बात
बता दे नाबालिग का चचेरा भाई नवीन गाजियाबाद में काम करता है। शेयर किए वीडियो में उसने बताया कि उसकी बात चाचा से कई दिनों से नहीं हुई थी। जब कॉल किया तो उनका फोन नहीं लगा। कुछ समय के बाद कॉल किया तो फोन कमल रावत ने उठाया और पूरी घटना बताई। साथ ही कहा कि उसके चाचा व चचेरी बहन लापता हैं।
नवीन ने बताया कि कमल ने इस मामले को दबाने के लिए आरोपित पक्ष पर 50 लाख रुपये का ऑफर देने की बात कही। जिसपर नवीन राजी नहीं हुआ। इतना ही नहीं कमल पर यह भी आरोप लगाया है कि उसने एसपी का नंबर देकर बात करने को कहा, लेकिन जब बात नहीं हो पाई, तो उसने पत्र लिखवाया।
साथ ही पत्र के साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कराया। उसने बताया कि स्वजन पर कोई दबाव नहीं बनाया गया था और न ही रुपये की बात आई थी। कमल के कहने पर उसने ऐसा लिखा था।
