NEET पेपर लीक मामले को लेकर CJP का संसद मार्च, पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग..

CJP marches to Parliament over NEET paper leak : कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आज यानी 20 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली में पेपर लीक नीट परीक्षा धांधली और बेरोजगारी के खिलाफ संसद मार्च का आयोजन किया गया। बता दे कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की लगातार मांग कर रही है जिसके चलते आज सीजेपी द्वारा, छात्रों और कार्यकर्ता संसद मार्च कर रही है।

वही दिल्ली पुलिस जंतर मंतर से संसद मार्च कर रही CJP के प्रदर्शन को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, पार्लियामेंट स्ट्रीट पर तैनात पुलिस के जवानों ने CJP से जुड़े लोगों पर लाठी चार्ज करना शुरू किया। साथ ही इस बीच सैकड़ो की संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुस गए और अफरा तफरी माहौल बन गया।

3 प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

CJP ने मुख्य रूप से तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। उनकी पहली मांग नीट परीक्षा में हुई धांधली, पेपर लीक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच करना है। इसके साथ ही इन घोटालों की जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग है। साथ ही देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी सरकारी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे में देरी और छात्रों के विषय से खिलवाड़ के खिलाफ CJP द्वारा यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

वहीं संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए हैं और धारा 163 लागू की गई है। वहीं पुलिस द्वारा जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी पर लाठी चार्ज किया। हालांकि पुलिस द्वारा इससे इनकार किया गया।

उधर 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की तीन शर्ते रखी है उनकी पहली शर्त है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। उनकी दूसरी शर्त है कि CJP प्रतिनिधि मंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दे। वही उनकी तीसरी शर्त है कि स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरगंज अस्पताल आकर यही आश्वासन दे।

Srishti
Srishti