CJP प्रवक्ताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग..

CJP Press conference at Constitution Club : कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में एक बड़े आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने जा रही है बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक मीम डिजिटल आंदोलन के रूप में यह अभियान अब जमीनी स्तर पर उतरने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप के आंदोलन के लिए 6 जून को अमेरिका से दिल्ली रवाना होंगे जिससे पहले सौरभ दास ,विजेता दहिया, आशुतोष राय को पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया गया, जो जनता और मीडिया से संवाद करेंगे।

पार्टी (CJP) प्रवक्ताओं ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही उन्होंने बताया कि 6 जून को पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगे जहां वह जंतर -मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे।

सौरभ दास कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता

लोगों के पार्टी के प्रवक्ताओं को चयनित होने पर सवाल उठ रहे है तो आपको बता दें सोरभ दास जो कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के रूप में चयनित हैं उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मैं बेहद उत्साहित हूं कि कॉकरोच जनता पार्टी में मुख्य प्रवक्ता के रूप में शामिल हो रहा हूं वह पेशे से पत्रकार हैं जो मुख्य रूप से कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर काम करते हैं।

पत्रकार के साथ यह एक सोशल एक्टिविस्ट भी है जो नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर हुए प्रदूषण विरोधी प्रदर्शनों में भी शामिल थे और कॉविड-19 के दौरान आरटीआई और आधारित कार्यवाही के जरिए आरोग्य सेतु ऐप के विकास और संचालन के बारे में सार्वजनिक जानकारी भी दी जिससे यह चर्चा में आए।

विजेता दहिया पार्टी के प्रवक्ता

विजेता दहिया जो पार्टी के प्रवक्ता है जिन्होंने प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की यह एक राजनीतिक, शोधकर्ता ,लेखक और फिल्म मेकर है जिन्होंने कई प्रसिद्ध किताबें लिखी और हरियाणवी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। साथ ही Quora हिंदी प्लेटफार्म पर राजनीति, इतिहास और सिनेमा जैसे विषय पर गहरी शोध आधारित विश्लेषण के लिए बेहतरीन लेखन के रूप में भी चुने गए हैं।

आशुतोष रांका भी पार्टी की प्रवक्ता नियुक्त है जो देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी कानपुर से बीटेक ,पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से की है। साथ ही वैश्विक परामर्श, फर्म मैकिंसे के साथ काम कर चुके हैं और पर्यावरण व शिक्षा से जुड़े अभियानों में भी सक्रिय है इन्हें कंसलटेंट पब्लिक पॉलिसी विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।

बीते साल इन्होंने जयपुर में पर्यावरण शिक्षा और युवाओं से जुड़ी कई जन आंदोलन का नेतृत्व किया, ढोल का बाढ़, अमायरा आत्महत्या मामला और नीट पेपर लीक के मुद्दे पर भी काम किया। साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता के रूप में मीडिया के सामने देश की शिक्षा प्रणालियों जैसे NEET, सीबीएसई पेपर लीक में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए आवाज भी उठा रहे है।

Srishti
Srishti