रुड़की में दो पक्षों के बीच हुई झड़प, पथराव और फायरिंग से इलाके में फैली दहशत…

Clashes in Roorkee, stone pelting and firing spread panic in area : रुड़की के लिब्बरहेडी गांव में रविवार यानी 7 जून को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच झड़प हुई। झड़प के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और हवाई फायरिंग भी की गई जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि गांव में दो दिन पहले नाली साफ के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ जिसमें पुलिस के द्वारा एक पक्ष के युवक का शांतिभंग में चालान काट दिया। जिसके चलते रविवार देर शाम को इस विवाद ने विकराल रूप लिया जब शांतिभंग में गिरफ्तार युवा जमानत पर छूटकर गांव पहुंचा और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आए।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग के दौरान पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। मंगलौर पुलिस क्षेत्राधिकार अभिनव चौधरी का कहना है की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत पहुंची और कार्रवाई के दौरान उपद्रव कर रहे आठ लोगों को मौके पर हिरासत में ले लिया। और साथ ही गांव में तनाव की स्थिति देख पुलिस बल तैनात की गई। उनका कहना है कि फायरिंग को लेकर वायरल वीडियो के आधार पर जांच जारी है। और पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया है।

Srishti
Srishti