पिथौरागढ़ में बादल फटने से टूटा कई गांवों का संपर्क, रेस्क्यू में जुटी SDRF….

Cloud Burst In Pithoragarh: पिथौरागढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां धारचूला तहसील स्थित धर्म वाली में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद बादल फट गया। जिसके बाद घरों में सो रहे लोग दहशत में आ गए। सुबह होते ही राहत बचाव दल के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीम रवाना की गई।

स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रात 12 बजे हुई तेज बारिश के बाद अचानक बादल फट गया जिसके चलते तीजम गांव को जोड़ने वाला लकड़ी का पैदल पुल भी टूट गया। यही नहीं कुछ अन्य छोटे पैदल पुलों की भी बहने की सूचना मिली है, जिस कारण लोगों का आपसी संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

ग्रामीणों के द्वारा बनाई गई वीडियो के द्वारा घटना की जानकारी प्रशासन तक पहुंची। फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन के द्वारा मौके की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू टीम रवाना की गई। आपको बता दे की बादल फटने की घटना के बाद से ही नदियों का जलस्तर बढ़ गया है

Aarti Rawat
Aarti Rawat