CM Dhami Express Grief Over Champawat Accident: चंपावत में हुए सड़क दुर्घटना में गई पांच लोगों की मौत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही सीएम धामी ने घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उपचार और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
आपको बता दे कि गुरुवार देर रात बारात से लौट रहे बोलेरो कार और नियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसके कारण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान प्रकाश चंद्र उनियाल, केवल चंद उनियाल, सुरेश नौटियाल, प्रियांशु चौबे और भावना चौबे के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान देवीदत्त पांडे, धीरज उनियाल, राजेश जोशी, चेतन चौबे और भास्कर पांडे के रूप में हुई है।
