CM Dhami Flags Off 5KM Safety Run In Dehradun : राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए 5 किमी दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ कैंट रोड से आयोजित की गई। जिसको मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
आपको बता दें, मंगलवार को आयोजित यह दौड़ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से की गई थी। जहां इस 5 किलोमीटर दौड़ में बड़ी संख्या में भाग लिया। साथ ही अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प दिलाया। साथ ही, उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है तथा जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है
