सीएम धामी ने खटीमा में सीएसडी कैंटीन, सैनिक कल्याण केंद्र का किया लोकार्पण…

CM Dhami inaugurated CSD canteen: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 7 करोड़ रूपये की लागत से बनी सीएसडी कैंटीन और 1.62 करोड़ रूपये की लागत से बना सैनिक कल्याण केंद्र आज लोगों को सौंप दिया है। इस बात की जानकारी सीएम धामी ने एक्स पर ट्वीट कर के दी।

7 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन

एक्स पर ट्वीट करते हुए सीएम धामी ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त राष्ट्र और सैनिक समाज के विजन को आगे बढ़ते हुए हमारी सरकार पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैन्य परिवारों के कल्याण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खटीमा में 7 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन तथा 1.62 करोड़ की लागत से बने सैनिक कल्याण केंद्र का लोकार्पण इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है। यह राष्ट्र रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर सैनिकों के सम्मान, सुविधा और आत्मगौरव को सुदृढ़ करने का एक प्रयास है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat