स्वच्छता के लिए सड़क पर उतरे सीएम धामी, लोगों से की खास अपील…

CM Dhami Leads Cleanliness Drive In Dehradun : आज यानी सोमवार को नगर निगम द्वारा देहरादून के बल्लूपुर चौक पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाग लेकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और नागरिकों के साथ सफाई कार्य में हिस्सा लिया।

आपको बता दें, इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना केवल प्रशासन प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए आम जनता को भी आगे आकर जिम्मेदारी निभानी होगी।

साथ ही, उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने आसपास की सफाई का ध्यान रखे, तो शहर में बड़ा बदलाव आसानी से संभव है। स्वच्छता को आदत में शामिल करने की जरूरत है, तभी इसका स्थायी असर दिखाई देगा।

इसके अलावा सीएम धामी ने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास लोगों को जोड़ते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। साथ ही ऐसे अभियानों को नियमित रूप से जारी रखना चाहिए, ताकि लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बनी रहे।

Srishti
Srishti