CM Dhami paid tribute to martyred : ”कारगिल विजय दिवस” हर साल 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि व सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। वही इस बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस को बड़े स्तर पर 25 और 26 जुलाई दो दिनों तक मना रही है। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर धामी ने शौर्य स्थल चीड़बाग ,गड़ी कैंट , देहरादून में आयोजित “रन फॉर कारगिल हीरोज” मैराथन भी आयोजित की है।
शहीदो को शौर्य स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित
मुख्यमंत्री धामी कारगिल विजय दिवस के मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम में आज यानी 25 जुलाई को सम्मिलित हुए और साथ ही उन्होंने शहीदो को शौर्य स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इसके बाद उन्होंने “रन फॉर कारगिल हीरोज” मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके चलते मैराथन को लेकर लोगों में खास उल्लास देखने को भी मिला।
वही कार्यक्रम के दूसरे दिन 26 जुलाई को देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे जिसमें शहीद परिवारों, वीर माताओं और वीरांगनाओं का मुख्य सम्मान किया जाएगा।
इस मौके पर CM धामी ने कहा की कारगिल विजय दिवस भारतीय सेवा के अदम्य साहस, पराक्रम,शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। साल 1999 में भारतीय वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में आदित्य वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा कर विश्व के समक्ष भारतीय सेवा के अधीन साहस का परिचय दिया।
आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य
उन्होंने कहा कि देश सदैव अपने वीर सैनिकों को और शहीदों के बलिदान का ऋणी रहेगा। वही उत्तराखंड को संबोधित कर कहा कि उत्तराखंड को वीरों की भूमि के रूप में जाना जाता है प्रदेश के अनेक वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में अपने अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है। साथ ही राज्य सरकार सैनिकों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है उन्होंने युवाओं से आवाहन कर कहा कि वह शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें और देश की एकता,अखंडता और सुरक्षा की प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें।
