निकाय चुनाव के लिए सीएम धामी ने भरी चुनावी हुंकार, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट…

CM Dhami Road Show Update: कल हल्द्वानी में भाजपा का जोरदार शक्ति प्रदर्शन हुआ। आयोजन में युवा, महिलाएं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे भाजपा का यह शक्ति प्रदर्शन और अधिक प्रभावशाली बन गया।

जोरदार शक्ति प्रदर्शन

कल हल्द्वानी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में आयोजित रोड शो ने पार्टी की ताकत और कार्यकर्ताओं के उत्साह को प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश देखकर ये तय हो गया है कि 25 जनवरी को हल्द्वानी में “कमल” खिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 23 जनवरी तक अपनी मेहनत जारी रखने और भाजपा को हर स्तर पर विजयी बनाने की अपील की।

भाजपा के तीन प्रमुख संकल्प

मुख्यमंत्री धामी ने इस साल के लिए तीन बड़े कार्यों की घोषणा की। पहला, नगर निगम हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड में भाजपा की जीत सुनिश्चित करना। दूसरा, 2022 में किए गए वादे के अनुसार इस महीने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करना। तीसरा, 28 जनवरी से शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना, जिसमें देशभर से 10,000 खिलाड़ी शामिल होंगे और इसका समापन हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में होगा।

रोड शो की भव्यता

रोड शो में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। कालाढूंगी रोड से नैनीताल रोड तक आयोजित इस शो में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। “चप्पा-चप्पा भाजपा” और “जय श्री राम” जैसे नारे सड़कों पर गूंजते रहे, और भगवा रंग में सजी सड़कें पार्टी के समर्थन को दर्शा रही थीं। मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने खुली गाड़ी में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

ये भी पढ़े:  मिलिए राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी और राज्य में बीजेपी के दलित चेहरे प्रेमचंद बैरवा से

प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद

हल्द्वानी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, पूर्व मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट शामिल थे।

इसके अलावा दायित्वधारी दिनेश आर्या, सुरेश भट्ट, अनिल डब्बू, मोहन पाठक जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। रोड शो में राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, खीमा शर्मा, भुवन जोशी, प्रमोद तोलिया, दिनेश आर्या, रेनू अधिकारी, गणेश पंत, रत्नेश शाह, राहुल झींगरान, हरीश आर्या और वीरेंद्र बिष्ट जैसे कई कार्यकर्ता शामिल थे । आयोजन में युवा, महिलाएं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या ने भाग लिया, जिससे भाजपा का यह शक्ति प्रदर्शन और अधिक प्रभावशाली बन गया।

गुलाल उड़ाने पर रोक

रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाना शुरू किया, लेकिन बाद में आयोजकों ने इसे बंद करने की अपील की, जिसका कार्यकर्ताओं ने पालन किया।

मुख्यमंत्री का अपील

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पार्टी की आगामी योजनाओं और वादों पर जोर दिया। उन्होंने “वंदे मातरम” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” जैसे नारों से अपनी बात शुरू करते हुए गजराज सिंह बिष्ट को “भाई गजराज” कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी मेहनत से यह सुनिश्चित करें कि 23 जनवरी के मतदान में केवल “कमल” खिले और साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है कि राज्य में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। हल्द्वानी का गौलापार स्टेडियम इसका मुख्य केंद्र होगा, और जनता की भागीदारी से यह आयोजन ऐतिहासिक बनेगा।

ये भी पढ़े:  2 Girls Drown In Dehradun: भाई को बचाने चक्कर में बहीं 2 बहने, रेस्क्यू जारी, गीता कुटीर में स्नान करने गए थे बच्चे
Srishti
Srishti