commotion at stone crusher in Mahtoli, Haridwar district : हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महतोली स्थित एक स्टोन क्रशर पर जमकर बवाल होने की खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि तीन कार सवारों पर स्टोन क्रेशर में जबरन घुसने ,कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और सीसीटीवी कैमरा तोड़ने और पिस्तौल से फायरिंग कर पूरे क्रशर में दहशत फैलाने का आरोप लगा है।इसके बाद काम कर रहे कर्मचारियों में डर का माहौल देखने को मिला। मौके पर पुलिस ने केस दर्ज पर पड़ताल तेज कर दी है जिसमें पुलिस का कहना है की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर तीन कारों से कुछ लोग स्टोन क्रेशर पहुंचे बताया जा रहा है की पहले बातचीत का बनाया गया फिर कुछ देर बाद विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद गाली गलौज करते हुए आरोपियों ने परिसर में लगी सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया और फिर कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू की।
साथ ही विवाद के बीच बचाव के लिए आ रहे कर्मचारियों को आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग की। इसके बाद आरोपियों ने अन्य साथियों को बुलाकर खड़े वाहनों पर तोड़फोड़ शुरू की और हड़बड़ी में कुछ लोगों ने खुद की साथियों की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपीयों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गये।
साथ ही क्रेशर के पार्टनर साजिद पुत्र अनीश को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। घटना के बाद कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस करने के साथ-साथ काम करने से भी कतरा रहे हैं।
