Congress gets angry for prade ground program : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा 17 जुलाई को होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने वाले है जहां वह छात्रों को संबोधित करने वाले थे। यह कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाला था जिसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन दिन के लिए बुक कराया था और कमेटी द्वारा शुल्क का भुगतान भी हो गया था। लेकिन कार्यक्रम से तीन दिन पहले यानी कल 14 जुलाई को प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया। जिसके दौरान उन्होंने कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए नए स्थान की मांग की जो अब देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात परेड ग्राउंड से सामान से लदे ट्रक को बन्नू स्किल की ओर रवाना किया गया। जिससे पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक भी हुई।
कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड में जमकर किया हंगामा
14 जुलाई देर रात परेड ग्राउंड में जमकर हंगामा के चलते कांग्रेस के लीडर और कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में इकट्ठे हुए।जहां इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को पहले ही मिल गई थी। परेड ग्राउंड से पहले ही प्लीज प्रशासन की ओर से बैरिकेटिंग लगाते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को तोड़ कर परेड ग्राउंड की तरफ आगे बढ़ गए और उन्होंने पुलिस बल के साथ तीखी नोंक झोंक भी की। परेड ग्राउंड पहुंचते ही गेट से चलांग लगाते हुए वह ग्राउंड में पहुंची साथ ही गेट पर लगे ताली को तोड़ गेट को खोल दिया जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड के अंदर जमकर हंगामा किया।
साथ ही प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत समेत तमाम नेता भी मौजूद रहे। जब प्रशासन टच से मत नहीं हुआ तो कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शन के बाद निर्णय लिया कि प्रशासन की ओर से सुझाए गए ग्राउंड में वह राहुल गांधी के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे जिसकी तैयारी जल्दी शुरू कर दी जाएगी।
राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से कांग्रेस दरी नहीं है सरकार की नियत में कोर्ट है जवाब दे ही और पारदर्शिता सरकार की जिम्मेदारी होती है लेकिन सरकार बेनकाब हो चुकी है ऐसे में आगामी 17 जुलाई को होने वाली राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक रहेगी। साथ ही परेड ग्राउंड के प्रदर्शन को उन्होंने सरकार को आगाह करना बताया। उन्होंने सरकार को अपनी हरकतों से बाज आने और इनका पतन शुरू होने की बात की। साथी उन्होंने कहा जहां पर नौजवान खड़ा होता है वहां पर एक लकीर खिंच जाती है उत्तराखंड राज्य में आप बदलाव की जरूरत है क्योंकि भाजपा सरकार ने प्रदेश को गर्त में डालने का काम किया है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि परेड ग्राउंड पूरा खाली है इसलिए कार्यक्रम के लिए नगर निगम से अनुमति मांगी गई थी नगर निगम की ओर से अनुमति भी दी गई। लेकिन 170000 शुल्क भी जमा कर दिया गया था इसके बावजूद अनुमति को निरस्त करने की वजह साफ है कि सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है।
देशभर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित
राहुल गांधी इन दिनों देशभर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। राजस्थान के कोटा से यह कार्यक्रम शुरू हुआ था। राहुल गांधी इस संगठनात्मक अभियान के रूप में पूरे देश में चलना चाहते हैं। उन्होंने अपने सभी अग्रिम और प्रकोष्ठ संगठनों को निर्देश भी दिए कि वह एनएसयूआई के साथ मिलकर जिला स्तर तक छात्रों के बीच पहुंचे। और छात्रों की गूंज कार्यक्रम के नाम से पेपर लीक, भर्ती घोटाले ,महंगी शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था की कमियों जैसी मुद्दों पर संवाद करें। इसी के तहत 17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी की रैली प्रस्तावित है इसे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा सकता है।
