Constructed a modern Air Traffic Control building in Dehradun :आपको बता दें कि देहरादून एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित संचालन बेहतर बनाने के लिए आधुनिक ( एयर ट्रैफिक कंट्रोल) बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। परिसर में ही उचित जगह पर बिल्डिंग में अत्याधुनिक उपकरण लगाए जायेगे , जिससे कार्य क्षमता बढ़ेगी और आधिकारिक अधिकारी एक समय पर एक से अधिक विमान को नियंत्रित कर सकेंगे। साथ ही नए ऑटोमेशन से आधुनिक सर्विलांस सुविधा और एयर स्पेस, एयरपोर्ट रनवे की क्षमता भी बढ़ेगी।
वर्तमान में एयरपोर्ट पर रोजाना 22 से 24 उड़ानो की आवाजाही है जिसके साथ प्राइवेट विमान और हेलीकॉप्टर की संख्या अलग है। आपको बता दें 70 के दशक में बिरला द्वारा एक छोटी सी हवाई पट्टी का निर्माण किया गया जिसे 2006-2007 में देहरादून एयरपोर्ट का नाम दिया गया। उस वक्त एटीसी,मौसम विभाग की नई बिल्डिंग बनी थी तब टर्मिनल एक छोटे से भवन में संचालित किया जाता था।पैसेंजर के बढ़ने के कारण करीब 400 करोड़ की लागत से बड़ा टर्मिनल का निर्माण हुआ और टर्मिनल में 2024 से एयरपोर्ट संचालित किया जा रहा है। जिसकी क्षमता 3240 पैसेंजर तक बताई गईं है।
एयरपोर्ट निदेशक भूपेश नेगी के अनुसार एयरपोर्ट पर नई एटीसी बिल्डिंग बनने के बाद अत्याधुनिक उपकरण लाए जाएंगे इसमें मौजूदा एयर स्पेस में ही और अधिक विमानो की आवाजाही सुनिश्चित की जा सकेगी वहीं एरोप्लेन के संचालन में विलंब भी कम होगा।
