युवा दिवस पर सरकार का नया प्लान, रील बनाने पर मिलेगा पुरस्कार…

Create Reel On  Swami Vivekananda And Win Cash Price : उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और उनके विचारों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए रील प्रतियोगिता शुरू की है। जिसमें चयनित प्रतिभागियों को 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता की मुख्य शर्तें

  • प्रतिभागियों को स्वामी विवेकानंद के विचार, जीवन दर्शन और धार्मिक-सामाजिक मूल्यों पर 60 से 90 सेकंड की रील बनानी होगी।
  • रील विभाग की ओर से जारी किए गए लिंक पर अपलोड की जाएगी, जिनमें से एक कमेटी सबसे अच्छे तीन प्रविष्टियों का चयन करेगी।
  • प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे।

मिलेंगे इतने नकद पुरस्कार

आपको बता दें, प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11,000 रुपये, द्वितीय के लिए 7,000 रुपये और तृतीय के लिए 5,000 रुपये की नकद राशि दी जाएगी।

युवा एवं महिला मंगल दल के लिए इनाम

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि युवा दिवस समारोह में प्रदेश के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

साथ ही, नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त युवाओं को भी कार्यक्रम के दौरान मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा युवा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की विविधता भी प्रदर्शित की जाएगी।

Aarti Rawat
Aarti Rawat