सोमवती अमावस्या के मौके पर हरिद्वार में उमड़ी भीड़, गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु..

Crowd of devotees gathered in Haridwar : आज सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में और अन्य घाटों पर गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। साथ ही इस बार कुंभ मेले के लिए बनाए गए गंगा घाटों पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते हाईवे पर भी गाड़ियों की लंबी कतारे दिखाई दे रही है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए करें इंतजाम किए गए हैं। बता दे पूरे मेले क्षेत्र को 16 जोन और 46 सेक्टरों में बांटकर प्राप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

इस दिन गंगा स्नान करने से होती मोक्ष की प्राप्ति

आज सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। बता दे आज पुरुषोत्तम मास और संक्रांति का अंतिम दिन है। वहीं सोमवार के दिन सोमवती अमावस्या का होना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है और इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान का कई गुना फल प्राप्त होता है। इसी कारण आज हरिद्वार में लाखों लोग गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

Srishti
Srishti