दिनदहाड़े फायरिंग से दहला देहरादून, तिब्बती मार्केट में युवक की हत्या…

Daylight Murder In Dehradun : राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार सुबह दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

दिनदहाड़े फायरिंग

आपको बता दें, मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के प्रसिद्ध तिब्बती मार्केट में सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर अचानक फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अर्जुन (40 वर्ष) के रूप में हुई है। अर्जुन जीएमएस रोड स्थित एक गैस एजेंसी के मालिक थे और उनका निवास आईटीबीपी क्षेत्र में था। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Srishti
Srishti