देहरादून-मसूरी रोड पर जाम की समस्या खत्म, ब्रिज बनने से मिली राहत..

Dehradun-Mussoorie Road Traffic Ends: पहाड़ों की रानी मसूरी जाने वालो के लिए एक राहत की खबर सामने आई। मसूरी रोड पर शिव मंदिर के पास एक और बेली ब्रिज बन गया है। जिससे जाम की समस्या खत्म हो गई है।
बता दे पहले यहां पर एक ही बेली ब्रिज था, जिससे एक बार में एक ही तरफ से वाहन जा सकते थे, इस वजह से यहां अक्सर जाम लगता था। हालांकि अब दूसरा बेली ब्रिज बनने से स्थिति पहले से बेहतर हो गई है।

बारिश के कारण टूट गया था पुराना ब्रिज

दरअसल, पिछले साल सितंबर में राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया था, और इसी बारिश के कारण शिव मंदिर के पास मौजूद पुराना ब्रिज टूट गया था, जिसके चलते मसूरी और देहरादून के बीच आवाजाही प्रभावित हुई थी।उसके बाद लोक निर्माण विभाग ने वहां पर बेली ब्रिज बनाया था, तब से मसूरी का पूरा ट्रैफिक इसी सिंगल बेली ब्रिज पर चल रहा था, जिस कारण यहां अक्सर जाम लग जाता था।


वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड पर हालात और भी खराब हो जाती थे। लोग घंटों-घंटों तक जाम के बीच फंसे रहते थे। हालांकि अब इस जाम से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि उसी जगह पर दूसरा बेली ब्रिज चालू हो गया है, जिससे जाम की समस्या भी खत्म हो गई।

Srishti
Srishti