Dehradun-Mussoorie : भूस्खलन के चलते मार्ग बाधित, स्थानीय लोग परेशान…

Dehradun-Mussoorie route blocked : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, लगातार बारिश के चलते कहीं जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रहे हैं। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास एक बार फिर भूस्खलन ने यातायात की रफ्तार रोक दी है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मालबा आने और सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। जिसके चलते दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वहीं बारिश के बीच मार्ग पर फंसे यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भूस्खलन के कारण संवेदनशील बना हुआ है मार्ग

आपको बता दे देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानी वाला बैंड पिछले कुछ समय से लगातार भूस्खलन की घटनाओं के कारण संवेदनशील बना हुआ है। बारिश के दौरान यहां पहाड़ी से मालबा आने के साथ सड़क के किनारे की जमीन भी धस रही है। आज शनिवार को भी भूस्खलन के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

वहीं मार्ग बंद होने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। विभाग की ओर से सड़क को फिलहाल एक तरफ यात्तायात के लिए सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जाम का दबाव कम किया जा सके।

मसूरी का यह पानी वाला बैंड पिछले साल 2025 मे भी भीषण रूप से प्रभावित हुआ था। लेकिन अब दोबारा लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंताएं बढ़ा दी है।

Srishti
Srishti