केंद्र सरकार ने स्काईहॉप को सौंपी आरसीएस योजना की कमान, जल्द शुरू होगी देहरादून –पिथौरागढ़ हवाई यात्रा…

Dehradun- Pithoragarh Flight Services To Resume Soon : हवाई यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके चलते देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने वाली हैं।

आपको बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केंद्रीय मंत्री को बीते दिनों देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवाओं को मजबूत करने को लेकर पत्र लिखा गया था। जिस क्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र का जवाब देते हुए बताया कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए मैसेज स्काईहॉप एवियशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।

इसके बाद स्काईहॉप कंपनी के द्वारा देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए उड़ानों का संचालन किया जाएगा। आपको बता दे, कि इससे पहले देहरादून से पिथौरागढ़ पर हो रही हवाई यात्रा का संचालन मैसर्स फ्लाइबिंग के द्वारा किया जा रहा था जो कि अब स्काईहॉप को सोपा गया है। केंद्र सरकार के द्वारा देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच नियमित विमान सेवाओं के लिए अलग विमानन कंपनियों को भी पत्र लिखा गया है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat