देहरादून STF ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, मैनेजर और रीजनल मैनेजर गिरफ्तार…

Dehradun STF busts fake call center : उत्तराखंड की STF (Special Task Force) और देहरादून पुलिस ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर देहरादून GMS रोड पर स्थित एक संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यह फर्जी कॉल सेंटर ‘SINGH ASSET RECON SERVICES PRIVATE LIMITED (SARS) नाम की कंपनी के कार्यालय से अवैध सिम बॉक्स (SIM Box) के जरिए संचालित किया जा रहा था। साइबर क्राइम पुलिस और दूरसंचार विभाग की टीम ने छापेमारी की है।

पुलिस ने कंपनी के मैनेजर लक्ष्मण प्रसाद और रीजनल मैनेजर जगमोहन सिंह रावत को गिरफ्तार किया है। मौके पर कॉल सेंटर से 32 स्लॉट वाला DINSTAR, 45 चालू सिम कार्ड, 1 लैपटॉप, 2 फाइबर राउटर और 2 ATM कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

क्रेडिट कार्ड के बहाने से ग्राहकों को की जाती थी कॉल

बता दे आरोपी लैपटॉप में SBI, BOB, AXIS BANK, POONAWALLA FINANCE, YES BANK और RBL समेत अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों के ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड से संबंधित डेटा रखते थे। जिसके बाद टीम ने गिरफ्तार लक्ष्मण प्रसाद निवासी महोबा, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी चंद्रमणी, देहरादून और जगमोहन सिंह रावत, निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। लक्ष्मण प्रसाद कंपनी मैनेजर और जगमोहन सिंह रावत रीजनल मैनेजर बताया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि क्रेडिट कार्ड के लाभ बताने के बहाने से ग्राहकों को कॉल की जाती थी। पैसे ऐंठने के लिए ग्राहकों को डराया-धमकाया जाता था और गाली-गलौज कर दबाव बनाया जाता था। इस अवैध काम को अंजाम देने के लिए कॉल सेंटर में लगभग 39 युवक-युवतियों को कमीशन के आधार पर काम पर रखा गया था।

STF SSP अजय सिंह ने बताया है कि मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 319(1), 61(2), 3(5), IT Act की धारा 66(C), 66(D) और दूरसंचार अधिनियम की धारा 42(1), 42(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पढे़ – गुजरात में समान नागरिक संहिता(UCC) को राष्ट्रपति की मंजूरी, Uttarakhand के बाद दूसरा राज्य बना…

Aarti Rawat
Aarti Rawat