धनतेरस 2025: घर में आएंगी खुशहाली, जानें शुभ मुहूर्त…

Dhanteras 2025 : धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत का प्रतीक है और पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाई जाएगी। यह दिन कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है और दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत का प्रतीक है।

शुभ मुहूर्त

धनतेरस पूजा के लिए प्रदोष काल में विशेष महत्व है। इस दिन का शुभ मुहूर्त शाम 7:15 बजे से 8:19 बजे तक है। इस अवधि में पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

क्या खरीदें और क्या न खरीदें

खरीदने योग्य वस्तुएं:

  • सोना, चांदी और बर्तन: इनकी खरीदारी से घर में समृद्धि आती है।
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान: नई तकनीकी वस्तुएं भी शुभ मानी जाती हैं।

न खरीदें ये वस्तुएं:

  • धारदार वस्तुएं (चाकू, कैंची): इनकी खरीदारी से घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है।
  • खाली बर्तन: खाली बर्तन खरीदने से दरिद्रता का संकेत मिलता है।

कैसे मनाया जाता है

धनतेरस पर लोग अपने घर और कार्यस्थल को साफ-सुथरा करते हैं और दीपक व रंगोली से सजाते हैं। इस दिन सोना, चाँदी या नए बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसा करने से आने वाले वर्ष में आर्थिक स्थिरता और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, कई लोग यमराज की पूजा करते हैं ताकि उन्हें अनहोनी घटनाओं और कष्टों से सुरक्षा मिले।

इस पर्व की पौराणिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे, इसलिए धनतेरस स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक बन गया।

Srishti
Srishti