पिता को देश वापस लाने को बेटी की अपील, सांसद से सीएम तक लगाई गुहार, अब सोशल मीडिया ही सहारा….

Dipika Nautiyal’s appeal for father return: उत्तराखंड से एक दिल को झंझोर देने वाली खबर सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी निवासी दीपिका सऊदी अरब में बंधक बनाए गए अपने पिता से मिलने के लिए सांसद से लेकर सीएम तक मदद की गुहार लगा चुकी है, लेकिनको दीपिका की आवाज किसी ने नहीं सुनी।

सोशल मीडिया पर उत्तरकाशी से एक वीडियो वायरल हो रही है जो किसी भी संवेदनशील इंसान को झकझोर कर रख देगी। गोरसाड़ा गांव के निवासी इंद्रमणि नौटियाल साल 2018 में काम की तलाश में सऊदी अरब गए थे। लेकिन 8 साल बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं आए हैं। परिवार का आरोप है कि अरब में उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है।

इस मामले को लेकर इंद्रमणि नौटियाल की बेटी दीपिका नौटियाल ने एक सोशल मीडिया पर इमोशनल वीडियो शेयर कियाे। जिसमें वह लोगों से मदद की गुहार लगा रही है। दीपिका नौटियाल ने वीडियो में आरोप लगाया है कि सऊदी में उनके पिता के कंपनी के मालिक ने उनके पिता का पासपोर्ट जप्त कर उन्हें बंधुआ मजदूर बना लिया है। साथ ही दीपिका नौटियाल ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को अरब में उनकी मेहनत की सैलरी भी नहीं मिल रही है और ना ही उन्हें अपने परिवार के पास लौटने दिया जा रहा है।

सांसद से सीएम तक लगाई गुहार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दीपिका ने बताया कि उन्होंने सांसद अनिल बलूनी से लेकर सीएम धामी तक मदद की गुहार लगाई, लेकिन इतने सालों में उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं दिया गया। इतना समय बीत जाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर दीपिका ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड की जिसमें उन्होंने लोगों से उनकी मदद करने की अपील की है। उन्होंने वीडियो में कहा–“मेरा इस वीडियो को बनाने का यही उद्देश्य है कि क्या पता आप लोगों में से कोई मेरा भगवान बन जाए?”

Srishti
Srishti