आज रात 1 घंटे के लिए मनाया जाएगा अर्थ ऑवर, उत्तराखंड में बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें…

Earth Hour Tonight In Uttarakhand : राज्यभर में आज यानी शनिवार रात को अर्थ ऑवर मनाया जाएगा । जिसके चलते पूरे उत्तराखंड में रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए अनावश्यक लाइटें और बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रखे जाएंगे।

आपको बता दें, अर्थ ऑवर के दौरान सरकार के द्वारा सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और ग़ैर जरूरी बिजली जलाने से बचने की अपील की है। साथ ही, इस अभियान में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है, ताकि ऊर्जा बचत और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

यह पहल WWF द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इस अभियान के जरिए भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया जा रहा है।

Srishti
Srishti