Earthquake in Pithoragarh: शुक्रवार देर शाम उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 3.5 की तीव्रता से आया भूकंप।
लोगों में दहशत का माहौल
आपको बतादें, कल शाम लगभग 7:16 बजे उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हाल ही में दिल्ली और बिहार में भी भूकंप आया था, जिसके बाद अब उत्तराखंड में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में खौफ छाया हुआ है।
भूकंप विज्ञान विभाग की जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल का छापरी बताया गया है। आपको बतादें, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है।
इसके साथ ही, पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार धारचूला में भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है। सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।