ECI Announces By-elections for Five Assembly : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 5 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग (ECI) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल की खाली विधानसभा सीटों और असम की एक संसदीय सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
बता दे तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी व पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जाएंगे।
चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी। इन सभी सीटों पर विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहे हैं।
बता दे कमीशन के जारी ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार चुनावों के लिए फॉर्मल गजट नोटिफिकेशन 9 सितंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। वहीं नॉमिनेशन पेपर फाइल करने की डेडलाइन 16 सितंबर है, जिसके बाद नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 17 सितंबर को होगी। कैंडिडेट 19 सितंबर तक अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं।
निर्वाचन का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
- आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि: 9 सितंबर 2026
- नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2026
- नामांकन पत्रों की जांच: 17 सितंबर 2026
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026
- मतदान की तिथि (Voting): 6 अक्टूबर 2026
- मतगणना और परिणाम (Results): 9 अक्टूबर 2026
चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने संबंधित चुनाव क्षेत्रों में वोटर रोल के फाइनल पब्लिकेशन का शेड्यूल भी नोटिफाई किया था। बता दे कि असम में नागांव संसदीय सीट के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 10 फरवरी को जारी की गई थी, जबकि पुडुचेरी में थट्टांचवडी विधानसभा सीट के लिए 14 फरवरी को जारी की गई थी। वहीं तमिलनाडु में मदुरंतकम (SC) और धारापुरम (SC) विधानसभा सीटों के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 23 फरवरी को जारी की गई थी।
इन विधायकों ने दिया था इस्तीफा
असम की नौगांव लोकसभा सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने इस्तीफा दिया था, जिसके बाद वहां उपचुनाव हो रहे हैं। अन्य 5 विधासभा सीटों पर भी संबंधित जनप्रतिनिधियों ने इस्तीफा दिया है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस्तीफा दिया था।
मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट से हुमायूं कबीर रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया था। तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर विधायक मरागथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने इस्तीफा दिया था। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट से विधायक एन. रंगासामी ने इस्तीफा दिया था।
चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
