education department ensured the NEET exam conducted in peaceful and malpractice-free way : बीते दिनों देश भर में NEET UG री एग्जाम का मामला सामने आया था। जिस दौरान 21 जून यानी रविवार को उत्तराखंड समेत पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में 21000 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जिस दौरान संचालन के लिए प्रदेश भर में कुल 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए और परीक्षा केन्द्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी देखने को मिले।उत्तराखंड में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग ने भी परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल विहीन ढंग से संपन्न करने के लिए विशेष इंतजाम किए थे।
आपको बता दें कि NEET UG एक्जाम में ज्यादा अनुपस्थित देहरादून जिले में दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि देहरादून परीक्षा के कुल 16 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से 6810 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। लेकिन इसमें केवल 5925 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। जो अन्य राज्यों की जिला से अधिक रही।
साथ ही अभ्यर्थियों की एंट्री पहले पहचान पत्रों की जांच की गई और सुरक्षा मानकों के अनुसार तलाशी लेने के बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया।कई केंद्रों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे, ताकि परीक्षा प्रतिक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष बनी रहे।
माना जा रहा है की अनुपस्थिति अभ्यर्थी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, दोबारा परीक्षा देने के रणनीति ,स्वास्थ्य संबंधी या फिर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आने वाली दिक्कतों के चलते परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए होगे।
