Education Minister Resign, Youth wins: बीते 1 महीने से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बीते 1 महीने से जंतर–मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे CJP प्रदर्शनकर्ताओं की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज इस्तीफा दे दिया। उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा भेजा गया है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की खबर आते ही जंतर मंतर पर खुशी की लहर दौड़ गई है, वही प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद से ही जश्न मना रहे हैं।
इस्तीफा दिए जाने की जानकारी धर्मेंद्र प्रधान ने खुद पोस्ट कर दी, उन्होंने पोस्ट करते हुए एक लेटर जारी किया है। पत्र में उन्होंने लिखा कि “पहले ही दिन से नीट पेपर लीक पर मैंने जिम्मेदारी ली और इस स्थिति से कभी मुंह नहीं मोडा। मेरा संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे और किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। लेकिन इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ। युवा शक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं दिया जाएगा, यही मेरा संकल्प है।”
आपको बता दें कि शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनडीए ने नीट पेपर लीक मामले में 47 अफसर को भी बर्खास्त किया था। साथ ही बर्खास्त किए गए अधिकारियों पर क्रिमिनल केस दर्ज करने की भी बात कही गई। अधिकारियों के द्वारा NTA में जल्द सुधार किए जाने के लिए एक्शन लेने की भी बात कही गई।
