देहरादून में जारी कर्मचारियों का प्रदर्शन, क्षेत्र में जारी धारा 163……

Employees’ protest in Dehradun : देहरादून के औद्योगिक स्थान सेलाकुई और सिडकुल में फैक्ट्री के कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को देख डीएम ने धारा 163 BNSS लागू करने के निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला मैजिस्ट्रेट देहरादून ने कहा है कि सेलाकुई और सिडकुल परिसर में सार्वजनिक सभा, जुलूस और धरना प्रदर्शन करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।बता दे कि देहरादून के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों का प्रदर्शन दिन प्रतिदिन हिंसक रूप ले रहा है।

सोशल मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों में बढ़ा असंतोष

कंपनी कर्मचारी एक बार फिर कंपनी के बाहर जमा हुए जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थर बाजी की जिससे कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए और साथ ही फैक्ट्री को भी नुकसान पहुंचाया।और तोड़फोड़ के दौरान कई वाहन भी क्षतिग्रस्त नजर आए। साथ ही दून पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन की आड़ में बाहरी तत्वों द्वारा कर्मचारियों को श्रम कानून के प्रावधानों से भी ऊपर जाकर विभिन्न मांग करने के लिए उकसाया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन के संबंध में भ्रामक सूचनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाकर कर्मचारियों में असंतोष बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

बिना लिखित अनुमति के ध्वनि यंत्रों पर प्रतिबंधित

हालात को काबू करने के लिए प्रशासन ने पूरे इलाके में पुलिस बल भी तैनात कर दी है। सेलाकुई में इस बवाल के चलते आम लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरा का सहारा भी लिया जा रहा है। दिन प्रतिदिन बिगड़ते हालात को देख प्रशासन ने पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई हैं। जिससे फैक्ट्री एरिया में भीड़ भाड़ ना हो। साथ ही बिना लिखित अनुमति के किसी प्रकार के लाउडस्पीकर, डीजे, ध्वनि यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा,और किसी भी तरीके के हथियार, औजार या आपत्तिजनक सामग्री लेकर चलना भी वर्जित होगा।

एसपी देहात पंकज गैरोला का कहना है कि कल प्रदर्शनकारी श्रमिकों की मांगों को लेकर कमिश्नर और फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा प्रदर्शकारियों की मांगों को स्वीकार कर लिया गया था। लेकिन प्रदर्शनकारी फिर भी फैक्टरी पहुंचे और काम पर हड़ताल कर पथराव करने लगे, इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए। बताया जा रहा है कि प्रशासन के द्वारा प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पा रहे है। विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में लगातार दूसरी कंपनियों के कर्मचारियों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है।

Srishti
Srishti