Environmentalist सोनम वांगचुक ने तोड़ा अपना अंनशन, वीडियो जारी कर दिया संदेश, पढिए खबर..

Environmentalist Sonam Wangchuk broke his fast : नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान का इस्तेफे की मांग को लेकर 26 दिनों से अंनशन कर रहे पर्ययावरणविद सोनम वांगचुक ने आखिरकार आज यानी 24 जुलाई को अपना अंनशन खत्म कर दिया है। जिसकी जानकारी सोनम वांगचुक ने एक्स पर हॉस्पिटल की तस्वीर साझा करते हुए दिया जिसमें उन्होने लिखा, “अभी कुछ देर पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों बाद अपना उपवास तोड़ा।”उन्होंने कहा, “इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसद मुझसे मिलने आए थे या उन्होंने पत्र लिखकर मुझसे उपवास ख़त्म करने की अपील की थी।

”मैंने उनसे लिखित आश्वासन लिया है – सोनम वांगचुक

यह फ़ैसला अलग-अलग शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया है।”तब तक आप सभी से अपील है कि किसी भी तरह की हिंसा को कहीं भी न होने देने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें।”अनशन तोड़ने के बाद एक वीडियो संदेश जारी कर सोनम वांगचुक ने कहा है, ”मैंने उनसे लिखित आश्वासन लिया है। मंत्रियों ने लिखकर आश्वासन दिया है पेपर लीक रोकने के लिए सरकार ठोस क़दम उठाएगी और जिन छात्रों ने प्रश्न पत्र लीक होने के कारण आत्महत्या की, उनके परिजनों को उचित मुआवजा भी दिया जाएगा।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, “हमें राहत और ख़ुशी है कि सोनम सर ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल ख़त्म कर दी। आपके असाधारण साहस और त्याग के लिए धन्यवाद, सर।

Srishti
Srishti